Feet Tanning: पैरों की टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, कालापन होगा दूर
आलू और नींबू
आलू और नींबू स्किन के कालापन को दूर करने में कारगर है। ये पैरों की टैनिंग को दूर करने में भी सहायक है। आप आलू और नींबू के रस को एक साथ मिला लें। अब इस मिश्रण को पैरों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से धो लें। ये पैरों के टैनिंग को दूर करने में मददगार साबित हो सकतें हैं।
हल्दी और बेसन
हल्दी और बेसन का इस्तेमाल आप पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए कर सकते हैं। एक छोटे बाउल में दो बड़े चम्मच बेसन लें, अब इसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं। गुलाबजल डाल कर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को टैन्ड पैरों पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें। आपको फर्क नजर आएगा। सप्ताह में इस प्रक्रिया को कम-से-कम दो बार करें।
बेकिंग पाउडर और नींबू
आप अपने पैरों की टैनिंग को दूर करने के लिए नींबू और बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच बेकिंग पाउडर लें, और इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को टैन्ड पैरों पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद पैरों को धो लें। अब सूखी तौलियों से सूखाकर आप पैरों पर नारियल तेल से मालिश कर लें। चाहें तो आप इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं। ये पैरों के टैनिंग को दूर करने में काफी मदद करता है।
पपीता और शहद
पपीता में मौजूद तत्व पैरों की टैनिंग को दूर करने में सहायक है, तो वहीं शहद स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है। सबसे पहले आप पपीते के गुद्दे को मैश कर लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिला दें। इस मिश्रण से पैरों पर मसाज करें। जब ये सूख जाएं, तो पानी से धो लें। ये टैनिंग को दूर करने में मदद करता है।
एलोवेरा
आप एलोवेरा जेल में बादाम का तेल मिलाकर टैन्ड पैरों पर मसाज करें। 15-20 मिनट के बाद पानी से धो लें। आप रोजाना दो बार पैरों पर इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको फर्क नजर आएगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!