Himachal Election:दिल्ली उपहार देना चाहती थी, वीरभद्र सिंह अडंगा लगाते रहे :जेपी नड्डा
भाजपा ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को धरातल पर उतारा
मोदी सरकार ने नए सिरे से एमओयू कर हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को धरातल पर उतारा है। जेपी नड्डा मंडी जिले के धर्मपुर विस क्षेत्र के संधोल में भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति की जनता के दर्द को अपना समझ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रोहतांग टनल की आधारशिला रखी थी। कांग्रेस के समय में मात्र 1300 मीटर निर्माण हुआ। मोदी सरकार ने 10 किलोमीटर टनल का निर्माण कर लाहुल की जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश के हक हकूक के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। अपनी जिम्मेदारी समझ रजत ठाकुर को आशीर्वाद देने आया हूं।
हम सेवा व मिशन, कांग्रेसी मेवा व कमीशन के लिए करते हैं काम
नड्डा ने कहा कि भाजपा सेवा,मिशन व कांग्रेस मेवा एवं कमीशन के नाम पर काम करते हैं। इसी कारण है कि बेरोजगार कांग्रेसियों को सत्ता में आने की जल्दी लगी हुई है। यूपीए सरकार ने हिमाचल से विशेष राज्य का दर्जा व औद्योगिक पैकेज छीन न्याय किया था।
पहले वैक्सीन आने से 100 साल लगते थे अब नौ माह
भाजपा की डबल इंजन तेजी से हर सेक्टर में काम कर रही है। कांग्रेस के समय में देश में क्षय रोग, पोलियाे व टेटनस की दवाई व जपानी बुखार की वैक्सीन आने में 100 साल लग गए थे। मोदी सरकार ने नौ माह में कोविड की एक नहीं दो दो वैक्सीन तैयार कर दिखाई थी।
पहले पाकिस्तान आंखें दिखाता था, जवानों को आदेश तक नहीं मिलते थे
नड्डा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय पाकिस्तान रोजाना आंखें दिखाता था। गोली पुंछ में चलती थी। नगरोटा से चंडी मंदिर होकर तार दिल्ली पहुंचती थी। तार डस्टबिन में डाल दी जाती थी। जवान आदेश का इंतजार करते रहते थे। अब तार की जरूरत नहीं पड़ती। मोदी सरकार ने पहले से सेना को आदेश दे रखे हैं। कांग्रेस के समय में विदेश से गोला बारूद मंगवाना पड़ता था। आज दुनिया भारत से खरीद रही है। स्टील व सिम निर्माण व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश ने नए आयाम हासिल किए हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!