शिमला/किन्‍नौर, NOI :- Shyam Saran Negi, हिमाचल प्रदेश के मुख्मंत्री जयराम ठाकुर आज देश के पहले मतदाता के निधन  के बाद उनके घर पहुंचे। उन्‍होंने नेगी के परिवार के सदस्‍यों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। जिला किन्नौर के कल्पा में 105 वर्षीय श्याम सरण नेगी का शनिवार 05 नवंबर 2022 को निधन हो गया था। श्याम सरन नेगी को भारत के पहला मतदाता होने का गौरव प्राप्त था। श्याम सरन नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को हुआ था वह आज़ाद भारत के पहले मतदाता थे। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा जिला किन्नौर में जन्में और एक सेवानिवृत्‍त स्कूल शिक्षक थे।

उन्होंने 1951 के आम चुनाव में पहला वोट डाला था। स्वर्गीय नेगी ने स्वतंत्र भारत का अपना पहला वोट 25 अक्टूबर 1951 को डाला था। उन्हें चुनाव आयोग ने अपने सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया था। उन्होंने अपने जीवन को वोटर अवेयरनेस के लिए समर्पित किया और जागरूकता के लिए बहुत अभियान चलाए जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने की लिए अहम साबित हुए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्याम सरन नेगी के घर जाकर उनके परिवार के सदस्‍यों से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनके निधन पर दुःख जताया और मुख्यमंत्री ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जयराम ठाकुर चुनाव प्रचार के लिए किन्‍नौर पहुंचे थे, इस दौरान वह देश के प्रथम मतदाता को भी श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके घर पहुंचे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement