नई दिल्ली, NOI: केंद्र सरकार ने बताया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक केंद्र की ओर से कोरोना वैक्सीन की 53 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 53.24 करोड़ (53,24,44,960) से ज्यादा वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं और 72,40,250 खुराक अब भी पाइपलाइन में हैं, ये खुराक जल्द से जल्द सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पहुंचाई जाएगी।

आज सुबह 8 बजे जारी किए आंकड़ों के अनुसार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध खुराक में से वेस्टेज को मिलाकर 51,56,11,035 खुराक की खपत हुई है। इसके अलावा 2.25 करोड़ (2,25,03,900) से अधिक शेष और बिना इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन डोजें अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं।


0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement