रांची, NOI :- Ranchi News रांची शहर में पुंदाग फीडर से शुक्रवार की सुबह 10 शटडाउन कर दिया गया है। सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक ढाई लाख लोगों को बिजली नहीं मिलेगी। इसमें पुंदाग, आलम नगर, राजलक्ष्मी नगर ,नयासराय समेत कई इलाके के लोग प्रभावित हुए है। बिजली विभाग का कहना है कि कटहल मोड़ फीडर में 11 केवी तार की मरम्मत की जा रही है। इसे देखते हुए शटडाउन किया गया है। इस इलाके के लोगों को पहले सूचना दे दी गई थी। मरम्मत का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। दोपहर एक बजे तक बिजली की स्थिति सामान्य हो जाएगी।

इस इलाके में भी मेनटेंस का काम, लेकिन नहीं कटेगी बिजली


इसके अलावा शहर कोकर, बरियातू, लालुपर, हरमू और अरगोड़ा इलाके में भी मेनटेंस का काम किया जा रहा है। जेबीवीएनएल का कहना है कि इस इलाके में मेनटेंस के काम को लेकर शटडाउन तो नहीं किया जाएगा, लेकिन कुछ देर के लिए बिजली काटी जा सकती है। कई इलाकों में तार की स्थिति खराब हो गई है। उसे जल्द से जल्द बदलने का प्रयास किया जाएगा।

फ्लाईओवर का निर्माण होने से कांटाटोली इलाके में दिनभर काटी जा रही है बिजली


कांटाटोली में फ्लाईओवर का निर्माण के साथ साथ बिजली का भी काम चल रहा है। इसे देखते हुए कांटाटोली और अन्य इलाकों में दिन में बिजली काटी जा रही है। बिजली विभाग का कहना है कि लोगों को समस्या हो रही है,लेकिन यह समस्या ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। शाम होते ही बिजली की स्थिति सामान्य कर दी जा रही है। रात के वक्त लोगों को ज्यादा परेशानी होती है इस वजह से पूरा काम दिन में खत्म कर दिया जा रहा है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement