बंगलुरु, NOI :- Karnataka News: कर्नाटक के मंगलुरु (Mangaluru) में स्थित सेंट जोसेफ इंजीनियर कॉलेज (St Joseph Engineering College) में छात्र संघ के अनौपचारिक कार्यक्रम में बुर्का पहनकर बॉलीवुड गाने पर डांस करने के आरोप में छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। प्रिंंसिपल ने कहा, 'यह स्वीकृत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। कॉलेज उन गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है, जो समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है।'

वायरल वीडियो पर मचा हंगामा


बता दें, सेंट स्टीफेंस कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड गाना 'तेरी फोटो को देखने से यार...' पर डांस किया था। इस डांस का वीडियो जब वायरल हुआ तो हंगामा मच गया । कथित तौर पर आपत्ति जताने पर छात्रों को निलंबित कर दिया गया।

कॉलेज ने जारी किया बयान


कॉलेज ने वायरल वीडियो पर जारी अपने एक बयान में कहा, सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के छात्रों के डांस के एक हिस्से को वायरल किया जा रहा है। यह छात्र संघ के उद्घाटन के अनौपचारिक भाग के दौरान मंच पर आ गए थेष यह स्वीकृत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था।

डांस करने वाले युवक कॉलेज के छात्र


उन्होंने कहा कि गाने पर डांस करने वाले युवक यहां के छात्र हैं। कालेज ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता, जो समुदायों के बीच सद्भभाव को नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement