MP NEWS: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार, भाषण में कही थी PM मोदी की हत्या की बात
कांग्रेस पर हमलावर हुई भाजपा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए, लेकिन ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। कांग्रेस के लोग मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते हैं, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।
.jpg)
माफी मांगे कांग्रेस नेतृत्व- BJP
वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस का मोदी को गाली देने का इतिहास रहा है। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें मौत का सौदागर कहा था, जबकि वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी तुलना रावण से की थी। यह टिप्पणी हत्याओं की राजनीति को उजागर करती है, जो कांग्रेस शासन में फली-फूली थी।
'मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो'
गौरतलब है कि राजा पटेरिया कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आए कि अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो। इस वीडियो को भाजपा नेता राजपाल सिह सिसौदिया ने सोमवार को ट्विटर पर पोस्ट किया था। बयान पर हंगामा मचने के बाद पन्ना के पवई थाने और जबलपुर के ओमती थाने में पटेरिया के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ लोक शांति भंग करने के लिए प्रेरित करने, उकसाने और धमकाने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। बता दें कि पटेरिया ने यह बात पवई के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कही थी।
कांग्रेस का बयान से किनारा
कांग्रेस ने पटेरिया के बयान से किनारा कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने कहा है कि पटेरिया ने ऐसा बयान दिया है तो निंदनीय है। कांग्रेस हिंसा का कभी समर्थन नहीं करती। एआइसीसी के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि यह निंदनीय है। प्रधानमंत्री या किसी के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसे बयानों की निंदा करती है।
पटेरिया ने दी सफाई
पटेरिया ने वीडियो जारी कर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि हमारा आशय मोदी को हराने से था। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने पटेरिया के बयान को निदनीय बताते हुए पन्ना पुलिस अधीक्षक को एफआइआर करने के निर्देश दिए थे।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!