ओडिशा में निकली 3481 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती, 1000 पदों के लिए किसी भी राज्य के उम्मीदवार करें अप्लाई
OPSC Recruitment 2023: ओडिशा चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
ओडिशा पीएससी द्वारा विज्ञापित चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, opsc.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होनी है और उम्मीदवार 27 जनवरी 2023 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि ओपीएससी ने इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन या परीक्षा शुल्क न लिए जाने की घोषणा की है। हालांकि, आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भर्ती विज्ञापन के सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
OPSC Recruitment 2023: ओडिशा चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
ओडिशा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक ओपीएससी एमओ भर्ती 2023 के लिए वे वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा शिक्षा संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री ली हो और भारतीय चिकित्सा परिषद से पंजीकृत हों। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 38 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को ओडिशा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित वर्ग में ही आवेदन करना होगा।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!