Himachal भाजपा को अगले माह मिल जाएगा नया अध्यक्ष, चुनाव में मिली हार के बाद संगठन में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष
सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा की कमान तीन वर्ष पहले सौंपी थी। हालांकि, उस समय भी भाजपा का एक धड़ा रणधीर शर्मा को अध्यक्ष बनाने के लिए लाबिंग कर रहा था। ऐसे में इस बार इनके नाम पर विचार किया जा सकता है। इसी तरह जातीय समीकरण देखें तो पार्टी का एक धड़ा इस बार भी अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित नेता को इस पद पर देखना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो राज्यसभा सदस्य डा. सिकंदर कुमार को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। वह भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
राकेश जम्वाल के नाम पर लग सकती है मुहर
यदि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पसंद में से किसी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल के नाम पर मुहर लगा सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पसंद त्रिलोक जम्वाल हो सकते हैं। यदि हाईकमान खुद निर्णय लेता है तो राज्यसभा सदस्य इंदु गोस्वामी को भी पहाड़ी राज्य में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।
इंदु गोस्वामी अध्यक्ष बनीं तो पहली महिला होंगी
भाजपा यदि इंदु गोस्वामी या किसी अन्य महिला को प्रदेश अध्यक्ष बनाती है तो वह पहली महिला होगी, जिसे यह दायित्व मिलेगा। इससे भाजपा 25 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को भी अपने साथ लेने का प्रयास कर सकती हैं। प्रदेश में अब तक भाजपा ने किसी महिला को अध्यक्ष नहीं बनाया है। हालांकि, कांग्रेस में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा विद्या स्टोक्स व विप्लव ठाकुर यह दायित्व संभाल चुकी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा इस बार महिला पर भी दांव खेल सकती है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!