Sargam Koushal बनीं Mrs. World 2022, 21 साल बाद जम्मू की बेटी ने विश्व में बढ़ाया भारत का गौरव
जम्मू, NOI :- जम्मू की बेटी सरगम कौशल का मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतना देश के लिए गौरव भरा पल रहा। परिवार में खुशी का माहौल है तो जम्मू-कश्मीर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे हैं। जम्मू के बाहु फोर्ट में सरगम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
पेशे से शिक्षिका हैं सरगम
पेशे से शिक्षिका सरगम के पिता जीएस कौशल जोकि बैंक आफ इंडिया में चीफ मैनेजर रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि सरगम की मेहनत रंग लाई है। सरगम की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रुचि है। वह चाहती हैं कि शिक्षकों का पुराना सम्मान लौटना चाहिए। वह अभी अमेरिका में है। बेटी के जनवरी में जम्मू आने की योजना है। उसके पति नौ सेना में हैं। उनकी ड्यूटी मुंबई में है।
मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 भी हैं सरगम
इससे पहले जब सरगम मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 बनी थी तो जम्मू में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह दिसंबर में अमेरिका में होने वाली मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है। इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पिता ने कहा कि मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जितने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उसने सफलता के लिए पति लेफ्टिनेंट आदित्य मनोहर शर्मा को श्रेय दिया था।
साल 2018 में हुई थी सरगम की शादी
सरगम कौशल की शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद से उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई आकर माडलिंग शुरू की और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वह मिसेज इंडिया में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बेटी ने जुनून के साथ यह खिताब जीता है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि सपनों की उड़ान ऊंची हो तो हर मुश्किल आसान नजर आती है।

सरगम की सफलता में जम्मू में जश्न का माहौल
सरगम को मिले खिताब से जम्मू के लोगों भी खुशी की लहर है। युवा राजेश कुमार ने कहा कि सरगम ने जम्मू का नाम देश दुनिया में रोशन किया है। उसने साबित कर दिया कि जम्मू के लोगों को यहां भी मंच मिले वह अपनी प्रतिभा साबित करने की क्षमता रखते हैं। सरगम कौशल की हायर सेकेंडरी की शिक्षा प्रजेंटेशन कांवेंट से हुई है। स्नातक महिला कालेज गांधीनगर से की और मास्टर्स डिग्री, बीएड जम्मू यूनिवर्सिटी से की है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!