भोपाल, मध्य प्रदेश। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस को कुत्ते गिनने की आदत हो गई हैं उन्हें इंसान गिनने की आदत नहीं है। देशभक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं है ना। कांग्रेस के लोग सोनिया गांधी के 'दरबारी कुत्ते' की तरह घूमते हैं, इसलिए वे दूसरों को भी उसी के रूप में देखते हैं। जो खुद कुत्ता होता है वो दूसरों को भी कुत्ते की तरह देखता है।'

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की नीतियों पर किसी तरह की टीका टिप्पणी से बचते हुए नजर आए, वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, 'देश के लिए हमारे नेताओं ने तो कुर्बानी दी है लेकिन आपने क्या किया।' 

उन्होंने कहा कि हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं।

देश को आजादी हमने दिलाई है


दो दिन पहले चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चीन के हाथों भारतीय सेना की पिटाई की जिक्र किया था। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए राहुल को जयचंद करार दिया था। इसका जवाब अलवर में खरगे ने दिया। उन्होंने कहा कि देश को हमने आजादी दिलाई है। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने कुर्बानी दी। फिर भी वो देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।

माफी मांगे मल्लिकार्जुन खरगे- पीयूष गोयल


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा कि जिस भाषा का प्रयोग किया गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जिस तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, निराधार बातें कही और देश के सामने झूठ पेश करने की कोशिश की, मैं उसकी निंदा करता हूं। मैं उनसे माफी की मांग करता हूं

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement