जम्मू, NOI :- Sidhra Terrorist Encounter: जम्मू जिले के सिधरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इस मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुष्टि का इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार जिस ट्रक में आतंकी सवार होकर आए थे उसमें मुठभेड़ के दौरान आग लग गई। 

एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि, जम्मू में सिधरा इलाके में हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। अभी तलाश जारी है।

                                     jagran

                                     jagran

एक अधिकारी ने बताया कि सिधरा इलाके में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

                                     jagran

उन्होंने कहा कि जैसे ही बल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई और मुठभेड़ शुरू हो गई। 

                                     jagran


बता दें कि पहले धमाके की आवाज सुबह के 7:34 बजे सुनाई दी थी। वहीं, सूचना है कि आतंकी ट्रक में सवार थे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement