होशियारपुर, NOI :- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, होशियारपुर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गले लगाने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ कर हटा दिया।

क्या बोले पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने बताया कि युवक, राहुल गांधी का चाहने वाला था, जिसने एक्साइटमेंट में उन्हें गले लगा लिया। इसमें कोई सिक्योरिटी की कमी नहीं कहीं जा सकती है।

कई हस्तियों ने लिया यात्रा में हिस्सा


बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब दौरे पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा होशियारपुर में चल रही है। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा पंजाब के जालंधर में थी। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया था। एक दिन पहले पंजाब के आदमपुर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी यात्रा में हिस्सा लिया था।

भगवंत मान पर भी बरसे थे राहुल गांधी


एक दिन पहले राहुल गांधी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भी निशाना साधा था। राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि वह अपनी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दबाव में न आएं, जो रिमोट कंट्रोल से राज्य को चला रहे हैं। राहुल ने कहा पंजाब पर दिल्ली से शासन नहीं किया जाना चाहिए, शासन पंजाब से ही किया जाना चाहिए।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement