देहरादून, NOI :- Uttarakhand Roadways Bus Strike: उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन शुक्रवार को ठप है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार और श्रीनगर डिपो से अब तक किसी बस का संचालन नहीं हुआ।

दिल्ली, चंडीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अम्बाला, बरेली, मुरादाबाद समेत सभी लंबी दूरी के मैदानी मार्गों पर भी बस संचालन ठप है। यात्रियों को उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रा करनी पड़ रही है। देहरादून के आइएसबीटी में उत्‍तराखंड रोडवेज की सभी बसों का संचालन बंद हैं।

                                      jagran

शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे से संचालित नहीं हुई बस


उत्तराखंड परिवहन निगम की ऋषिकेश डिपो से संचालित होने वाली सभी बस सेवाएं शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे से संचालित नहीं हुई। ऋषिकेश डिपो से 67 बस सेवा संचालित होती हैं जो सभी बंद हो गई। इसके अलावा दो सेवा रुड़की तीन सेवा हरिद्वार से संचालित होती हैं, सभी सेवाएं बंद हो गई।

                                     jagran

उत्तर प्रदेश और अन्य प्रांतों के डिपो की बसें संचालित हो रही हैं। परिवहन निगम के कर्मचारी ऋषिकेश से देहरादून आइएसबीटी के लिए धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए। बसों का संचालन न होने से मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले यात्री परेशान रहे। नटराज चौक क्षेत्र में टैक्सी मेक्सी व अन्य वाहनों के जरिए यात्रा करने को मजबूर लोग भी वाहनों की किल्लत के कारण परेशान नजर आए।

                                   jagran

दिल्ली देहरादून जाने वाले यात्री परेशान


परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के चलते रुड़की से दिल्ली देहरादून व अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बाइपास से चलने वाली बसों को भी अब शहर के अंदर से जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

                                  jagran

संयुक्त मोर्चा की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। वार्ता नहीं होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। रुड़की डिपो से पहली बस सुबह 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को कोई भी बस नहीं चल पाई है, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ा है।

                                   jagran

गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में कामकाजी दिल्ली व अन्य शहरों से रुड़की में आए हुए थे। शुक्रवार को उन्‍हें वापस जाना था, यही स्थिति देहरादून की भी बनी हुई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ, सहारनपुर, छुटमलपुर डिपो की बसें भी यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अब बाइपास से जाने के बजाय शहर के अंदर से होकर जा रही हैं, जिससे थोड़ी राहत यात्रियों को मिल गई है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement