नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | NOI : Magh Purnima 2023: प्रत्येक वर्ष 12 पूर्णिमा व्रत रखे जाते हैं। इन सभी में माघ मास में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। माघ मास में आने के कारण इस तिथि को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा व्रत 5 फरवरी 2023, रविवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु एवं चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों से पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में प्रत्येक राशि के जातकों को इस दिन राशि के अनुसार उपाय अवश्य करने चाहिए l आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा पर राशि के अनुसार उपाय और उनका लाभ।

माघ पूर्णिमा पर करें राशि के अनुसार ये उपाय


  • मेष राशि- माघी पूर्णिमा के दिन मेष राशि के जातक भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें मसूर की दाल अर्पित करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

  • वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक माघी पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष को मीठा दूध अर्पित करें। साथ ही इस दिन सरसों के तेल के पांच दीपक वृक्ष के नीचे अवश्य जलाएं। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

  • मिथुन राशि- माघी पूर्णिमा के दिन मिथुन राशि के जातक भगवान श्री हरि को खीर का भोग अर्पित करें और इस बात का भी ध्यान रखें कि नहाते समय पानी में दूर्वा अवश्य डालें। ऐसा करने से जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।

  • कर्क राशि- कर्क राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन सभी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कच्चे दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

  • सिंह राशि- माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन सिंह राशि के जातक जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान अवश्य करें और सुबह नहाने के बाद पानी में गुलाब का फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

  • कन्या राशि- आर्थिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए कन्या राशि के जातक माघ पूर्णिमा तिथि के दिन 7 कन्याओं को मखाने की खीर का प्रसाद वितरित करें। ऐसा करना बहुत ही लाभदायक साबित होगा।

  • तुला राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन तुला राशि के जातक किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को चावल और घी का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

  • वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान मंदिर में मसूर दाल, गुड़ और लाल चंदन का दान अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से आने वाले सभी संकट दूर हो जाती हैं।

  • धनु राशि- जैसा कि हम जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है, इसलिए इस दिन धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

  • मकर राशि- मकर राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन का दान करें। साथ ही सरसों या तिल का दान करने से भी विशेष लाभ मिलेगा। मान्यता है कि ऐसा करने से कई प्रकार के दोष दूर हो जाएंगे।

  • कुंभ राशि- माघी पूर्णिमा के दिन कुंभ राशि के जातक हनुमान मंदिर में लाल रंग के कपड़े से बनी त्रिकोणीय ध्वजा दान करें। हो सके तो इस ध्वजा को मंदिर के शिखर पर लगाएं। ऐसा करने से सभी कार्य सफल हो जाएंगे और समस्याएं दूर हो जाएंगी।

  • मीन राशि- मीन राशि के जातक माघी पूर्णिमा के दिन पीले रंग के फलों का दान करें और इस दिन के पेड़ की पूजा अवश्य करें। ऐसा करने से धन एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement