नई दिल्ली, NOI : Mishal Advani Video from Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही अंदाज में संपन्न हुई शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। कपल ने अभी तक प्री-वेडिंग फंक्शन के क्लिप शेयर नहीं किए हैं। मगर अभी तक जितने भी फोटो या वीडियो सामने आए, वह सभी फैंस को काफी पसंद आए हैं। इस बीच कियारा आडवाणी के भाई मिशाल का वीडियो सामने आया है।

सिंगिंग का शौक रखते हैं मिशाल


मिशाल आडवाणी ने सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग में स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। वह पेशे से रैपर हैं और संगीत के लिए काफी जुनूनी हैं। अपने इसी लगाव की झलक पूरे देश को दिखाने के लिए उन्होंने बहन कियारा की शादी में स्पेशल परपॉर्मेंस दी थी, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मिशाल ने दी थी स्पेशल परफॉर्मेंस


सिद्धार्थ और कियारा ने सात फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी और इसका सबूत शेयर किए गए अब तक के वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है। इन एक्टर्स की शादी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए और सबने स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसी तरह कियारा के भाई मिशाल ने भी बहन की शादी को यादगार बनाने के लिए गाना गाया, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।

फैंस ले लुटाया प्यार


मिशाल ने कियारा की संगीत सेरेमनी में गाना गाया था। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तेरी आंखों से याद आया मेरी आंखों में प्यार।'

मिशाल ने यही गाना कियारा की शादी में गाया था। इस पर रिएक्ट करते हुए कियारा ने कमेंट सेक्शन में अपना प्यार भेजा और जवाब में इमोजी भी डाले। इसके बाद कियारा की दोस्त अनीशा मल्होत्रा ने कमेंट किया, 'आपने इसमें मार डाला।'

मिशाल की सिंगिंग को फैंस ने पसंद तो किया मगर इससे भी ज्यादा उन्हें वेडिंग एल्बम से कुछ नई तस्वीरों और वीडियो को देखनी की है।

12 फरवरी को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन


जैसलमेर में ठाट बाट के साथ शादी करने के बाद यह न्यूली वेड कपल 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देगा। इससे पहले कपल ने दिल्ली में दोस्तों और रिश्तेदारों को रिसेप्शन दिया था। कैजुअल लुक में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। अब मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें एंगेजमेंट जगत से कई सारे सितारे शामिल होंगे।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement