कर्नाटक: बेंगलुरु में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने मिलकर दबोचा
बेंगलुरु, NOI : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक संदिग्ध आतंकी को धर दबोचा है। आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी का नाम आरिफ बताया जा रहा है। पुलिस और एजेंसी ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की है।
राज्य के गृह मंत्री ने भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी और पुलिस ने मिलकर एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध विदेश जाने की फिराक में था।
बेंगलुरु और मुंबई में NIA की तलाशी
सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने आईएसआईएस और अल-कायदा से जुड़े संदिग्धों के खिलाफ आज बेंगलुरु और मुंबई में तलाशी ली थी। तलाशी के बाद बेंगलुरु से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.
0 Comments
No Comments