Video: रायपुर में प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत, आसमान से हुई फूलों की बारिश; सड़क पर भी बिछाए गए फूल
रायपुर, NOI : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन चल रहा है। 24 फरवरी को शुरू हुए महाधिवेशन का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इसमें शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंचीं। देशभर से कई कांग्रेसी नेता यहां पहुंचे हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।
प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का स्वागत अलग अंदाज में किया गया। प्रियंका शनिवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। सीएम के अलावा कई नेताओं ने भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए ढोल-नगाड़े भी लाए गए थे।
फूलों की बारिश के बीच महाधिवेशन में पहुंचीं
प्रियंका जब एयरपोर्ट से निकली, तो उन पर फूलों की बारिश की गई। इस दौरान उनके साथ सीएम बघेल भी थे। प्रियंका एक कार में सवार होकर महाधिवेशन तक पहुंचीं। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे। प्रियंका ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता फूलों की बारिश कर रहे थे। इसके अलावा सड़क पर भी फूल बिछाए हुए थे।
#WATCH | Chhattisgarh: Flower petals were laid on the streets to welcome Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and other Congress leaders in Raipur for the 85th Plenary Session of the party. pic.twitter.com/Z4hozwKDl8
मल्लिकार्जुन खरगे का निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के अधिवेशन को रोकने के लिए ईडी से छापे पड़वाए गए, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका डटकर मुकाबला किया। आज देश कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!