बेंगलुरु, NOI : RSS founder Hedgewar कर्नाटक की सिद्दरमैया सरकार ने स्कूली पाठ्यपुस्तक के पाठों से आरएसएस संस्थापक केबी हेडगेवार से संबंधित सामग्री को हटाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने यह जानकारी दी।

भाजपा का कांग्रेस पर हमला

कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने सिद्दरमैया सरकार के इस फैसला का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के वोट चाहते हैं और सिद्धरमैया की सरकार हिंदुओं के खिलाफ है। पूर्व मंत्री ने कहा |

कांग्रेस सरकार अब हिजाब को पहनना फिर से लागू कर सकती है। वे अल्पसंख्यकों के वोटों को आकर्षित करना चाहते हैं और हर चीज का राजनीतिकरण करना चाहते हैं।

दिनेश गुंडू राव ने दिए थे संकेत

कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इससे पहले कहा था कि हमारे पास ऐसे लोगों की कहानियां होनी चाहिए जिन्होंने वास्तव में राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बात करें, तो जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया है उसी को दिखाना चाहिए, न कि अपनी व्यक्तिगत पसंद को या उसे जिसे आप अपना आदर्श मानते हो।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement