देवर ने दोस्तों के साथ किया भाभी से दुष्कर्म, विवाहिता ने की शिकायत तो पति ने कहा- मेरे भाई का है तुम पर हक
देवर ने भाभी के साथ जबरन बनाया शारीरिक संबंध
पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष 22 अप्रैल को बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निचितपुर बस्ती (रांगा टोला) के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि देवर सुभाष कुमार महतो ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया और जान से मार देने की धमकी देकर अपने दो दोस्तों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने को बाध्य किया।
देवर का है भाभी का अधिकार
इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने और ससुरालवालों ने कहा कि भाभी पर देवर का अधिकार है। इससे वह अचंभित रह गई। इसके बाद उसने पति, सास, देवर, भैंसुर, गोतनी, दो ननद व उनके पति और देवर के दो दोस्तों को अभियुक्त बनाते हुए केस किया और कार्रवाई की मांग की है।
देवर के दोस्तों ने भी किया भाभी संग गलत काम
इसी तरह की एक घटना अभी कुछ दिनों पहले सरायढेला के एक मोहल्ले से भी कुछ दिनों पहले सामने आई थी, जिसमें महिला का उसके ही रिश्ते के देवर ने अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद करीब एक वर्ष तक ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं, उसने अपने भाइयों को भी इसकी जानकारी दे दी। उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने भी इस पर आवाज उठाते हुए दिनेश दास, उसके भाई रोहित दास व पंकज दास के खिलाफ सरायढेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
देवर ने भाभी के नहाते वक्त का वीडियो बनाया था, जिसे दिखाकर उसने अपनी भाभी को धमकाया कि उसकी बात माननी होगी, नहीं तो वह सबको इस बारे में बता देगा, वीडियो को वायरल कर देगा। मजबूरन भाभी को उसकी बात माननी पड़ी।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!