Sawan 2023: सावन के इस पवित्र माह में घर में लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा
लाए इस धातु का त्रिशूल
भगवान शिव त्रिशूल धारण करते हैं। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। सावन के पहले सोमवार को आप चांदी का त्रिशूल लाकर घर के मंदिर में रख सकते हैं। चांदी के स्थान पर तांबें का त्रिशूल भी फायदेमंद साबित होता है।
नाग-नागिन का जोड़ा
नाग-नागिन को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है। इसलिए सावन में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत ही शुभ होता है। इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बनने लगते हैं।
भगवान शिव से है रुद्राक्ष का संबंध
रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के जहां आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसलिए सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
जरूर लाएं गंगाजल
श्रावण मास में गंगाजल से भगवान शिव या शिवलिंग का जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि सावन के महीने में कावड़िए हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। इसलिए इस महीने में घर में गंगाजल जरूर लाना चाहिए।
भगवान शिव भस्म अति प्रिय है
शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को भस्म अति प्रिय है। इसलिए सावन के इस पावन अवसर पर अपने घर में भस्म जरूर लाएं। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!