जम्मू, एएनआई: श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में एक संदिग्ध वस्तु, संभावित आईईडी का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने सख्ती कर दी और बारामूला में यातायात की आवाजाही रोक दी गई। सुरक्षा बलों ने आईईडी का पता चलने पर निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और बीडीएस मौके पर मौजूद हैं।

जम्मू-कश्मीर के पट्टन इलाके सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक आईईडी जैसी वस्तु का पता लगाया, जिसके बाद श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक बैग में रखा संदिग्ध आईईडी बलों को तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवीरा में मिला।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया गया था, संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए एक बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था।

बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को किया नष्ट

अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को पास के खेतों में हटा दिया और बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया।


0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement