नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Box Office Collection Day 19: आयुष्मान खुराना को बर्थडे से पहले ही सबसे महंगा गिफ्ट मिल गया है। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने एक्टर को एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 100 करोड़ का सबसे महंगा गिफ्ट दिया है।
आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले उनकी ड्रीम गर्ल 2 ने 100 करोड़ क्लब में धासू एंट्री कर ली है। फिल्म ने ये कारनामा बॉक्स ऑफिस पर आई जवान की आंधी के बीच कर दिखाया है यानी अब आयुष्मान खुराना  डबल सेलिब्रेशन एंजॉय करेंगे।

उतार-चढ़ाव से भरा रहा ड्रीम गर्ल 2 का सफर

ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस ग्राफ उतार- चढ़ाव से भरा हुआ है। फिल्म ने रिलीज होते ही तेजी से कलेक्शन किया, लेकिन फिर अचानक स्पीड थम गई। इसके पीछे पहले गदर 2 और बाद में जवान कारण बनी। अब तो ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस करोड़ से घटकर लाख में पहुंच चुका है। हालांकि, फिल्म फिर भी 100 करोड़ कमा पाने में सफल रही।

गिरते बिजनेस के बीच कमाए 100 करोड़

ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करे तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 60 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 55 लाख रहा। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े है। इनमें फेरबदल संभव है। इसके साथ ही ड्रीम गर्ल 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100.56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।


  • 1 दिन- 10.69 करोड़

  • 2 दिन- 14.02 करोड़

  • 3 दिन- 16.00 करोड़

  • 4 दिन- 5.42 करोड़

  • 5 दिन- 5.87 करोड़

  • 6 दिन- 7.50 करोड़

  • 7 दिन- 7.50 करोड़

  • 8 दिन- 4.70 करोड़

  • 9 दिन- 6.36 करोड़

  • 10 दिन- 8.10 करोड़

  • 11 दिन- 2.80 करोड़

  • 12 दिन- 3.00 करोड़

  • 13 दिन- 2.73 करोड़

  • 14 दिन- 1.00 करोड़

  • 15 दिन- 0.09 करोड़

  • 16 दिन- 1.35 करोड़

  • 17 दिन- 1.50 करोड़

  • 18 दिन- 0.60 करोड़

  • 19 दिन- 0.55  करोड़ 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement