iPhone 15 Pro: सेलिब्रिटी वाला Apple फोन, 18 कैरेट गोल्ड चेसिस के साथ ये आईफोन जीत सकता है दिल
iPhone 15 Pro का स्टाइलिश हुआ अंदाज
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को कंपनी चार कलर ऑप्शन ( Natural Titanium, Black Titanium, White Titanium, Blue Titanium) में खरीदने का मौका दे रही है।
हालांकि, अगर आप iPhone 15 Pro को एक अलग कलर में खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपका दिन बना सकता है।
दरअसल, दुबई की एक लग्जरी क्लास डिवाइस मेकर कंपनी Caviar ने यूजर्स के लिए प्रो मॉडल्स को गोल्डन चेसिस के साथ खरीदने का मौका दे रही है। इन आईफोन मॉडल को अल्ट्रा गोल्ड कहा जा रहा है।
- iPhone 15 Pro Ultra Gold की कीमत की बात करें तो यह 7,39,651 रुपये (8,890 डॉलर) की शुरुआती कीमत के बाद 8,22,951रुपये (9,890डॉलर) तक जाती है।
- iPhone 15 Pro Max Ultra Gold की कीमत 8,04,682 रुपये (9,670 डॉलर) से शुरू होकर 8,64,597 रुपये (10,390 डॉलर) तक जाती है।
दरअसल अल्ट्रा गोल्ड मॉडल्स में आपको 18 कैरेट गोल्ड से बना चेसिस साटिन फिनिश मिलता है। वहीं, एपल लोगो को 24 कैरेट गोल्ड के साथ तैयार किया गया है।
कौन-से यूजर्स को भा सकता है Ultra Gold आईफोन मॉडल
वे यूजर्स जो एपल आईफोन को एक अलग और खास अंदाज के लिए खरीदना चाहते हैं, उन्हें ये मॉडल पसंद आ सकते हैं। इनमें स्पोर्ट्स पर्सन से लेकर सेलेब्रिटी शामिल हो सकते हैं।
iPhone 15 Pro के लिए कई दूसरे ऑप्शन हैं मौजूद
कंपनी ने यूजर्स के लिए अल्ट्रा गोल्ड के अलावा कई दूसरे मॉडल भी पेश किए हैं। यूजर्स अल्ट्रा ब्लैक, टाइटन ब्लैक, स्टैरी नाइट, डार्क रेड वर्जन के लिए खरीदारी कर सकता है।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!