Car Battery Care: आपकी इन छोटी गलतियों के कारण कार की बैटरी होती है खराब, इन टिप्स को अपनाकर रखें दुरुस्त
बैटरी के टर्मिनल्स को रखें क्लीन
अगर आप अपनी कार के बैटरी के टर्मिनल को साफ नहीं करते हैं तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती है। हमेशा कार की बैटरी के टर्मिनल को साफ करते रहना चाहिए और इससे बैटरी अच्छी तरह से काम करती है और बीच रास्ते में कभी आपको धोखा भी नहीं देती है।
हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर को रखें बंद
अगर आप अपनी कार को नहीं चला रहे हैं तो ये कोशिश जरुर करें कि हैडलाइट्स और टर्न इंडिकेटर को बंद रखें क्योंकि इसके कारण कार के बैटरी पर दबाव पड़ता है और ऐसे बैटरी पूरी तरह से खत्म हो जाती है। इसके कारण बैटरी खराब भी हो सकती है।
बैटरी टर्मिनल की कोटिंग है जरूरी
अगर आप कार की बैटरी को ठीक रखना चाहते हैं तो इसके बैटरी टर्मिनल को साफ रखें, बैटरी टर्मिनल पर एक खास तरह का स्प्रे करना चाहिए। इसके कारण बैटरी की लाइफ बढ़ सकती है और बैटरी खराब भी नहीं हो सकती है।
बैटरी को रखें साफ
मैल, गंदगी और नमी जैसे समस्या के कारण कार के बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। जिसके कारण कार पर भी बुरा असर पड़ता है। गंदगी के कारण बैटरी की केसिंग में रिसाव होता है। जिसके कारण बैटरी की लाइफ खराब होती है। इसलिए बैटरी को समय -समय पर जांचते रहना चाहिए।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!