इश्कजादे' एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा अपनी जिंदगी के नए फेज में कदम रखने जा रही हैं। जल्द ही वह आम आदमी पार्टी के नेता (AAP)राघव चड्ढा की दुल्हनियां बनने वाली हैं।
उदयपुर के शादी के बंधन में बंधने से पहले दिल्ली में ही दोनों के कुछ प्री-वेडिंग फंक्शन हुए, जिसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुईं। पहली वीडियो दोनों का गुरुद्वारे में बाबा जी का आशीर्वाद लेते हुए वायरल हुई।

अब हाल ही में परिणीती चोपड़ा-राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीती और राघव अपने डांस मूव्स से एक खुशनुमा माहौल बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

पंजाबी गाने पर परिणीती- राघव ने दिखाए शानदार डांस मूव्स

परिणीती-राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां हफ्ते भर पहले से शुरू हो चुकी हैं। उदयपुर में परिणीती चोपड़ा के कई फंक्शन्स होने वाले हैं। परिणीती अपनी शादी से पहले हर पल को यादगार बनाते हुए नजर आईं।

एंटरटेनमेंट इंस्टाग्राम पेज आई पॉप डायरीज ने हाल ही में परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ। इस वीडियो में परिणीती चोपड़ा पंजाबी गाने 'तेरा यार बोलदा' गाने पर अपने शानदार पंजाबी मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में परिणीती चोपड़ा सिल्वर रंग की शिमरी कॉस्टयूम में नजर आ रही हैं।

हालांकि, परिणीती चोपड़ा जितना खुलकर पंजाबी गाने पर डांस कर रही हैं, राघव स्लो-स्लो डांस स्टेप करते दिखाई दिए। इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि परिणीती को एन्जॉय करते देख राघव काफी खुश हैं।

गुरुद्वारे में बाबा जी का आशीर्वाद ले चुके हैं राघव-परिणीती

राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा का इससे पहले एक वीडियो और कई तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वह अपनी आने वाली जिंदगी के लिए बाबा जी का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे है। उस दौरान परिणीती चोपड़ा के हाथों में मेहंदी भी लगी हुई थी।

आपको बता दें कि 13 मई को दोनों की दिल्ली के कपूरथला में धूमधाम से फैमिली की मौजूदगी में सगाई हुई थी। परिणीती अपनी सगाई के दौरान काफी भावुक हो गयी थीं।






0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement