पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का उत्सव शबाब पर है। आम लोगों के साथ ही नामी लोगों में भी इस त्योहार को मनाने की धूम नजर आ रही है। कुछ सितारों ने उत्सव का समापन किया है, तो कुछ 10 दिनों तक गजानन को विराजमान करने के बाद विदा करेंगे। बीते दिनों भुषण कुमार के घर कई सितारों को गणपित आरती करते देखा गया।

अब महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गणपति आरती और उत्सव का आयोजन किया। इस सेलिब्रेशन में शहनाज गिल, रश्मि देसाई सहित बॉलीवुड के तमाम सितार नजर आए। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने।

महाराष्ट्र के सीएम के घर पहुंचे एल्विश यादव

मुंबई में हर साल गणेश उत्सव को जश्न की तरह मनाने का माहौल नजर आता है। बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का धूमधाम से विसर्जन किया। अंबानी परिवार ने भी गणपति की धूमधाम से विदाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने गणेश उत्सव पर आरती का आयोजन किया, जहां तमाम नामी लोगों ने शिरकत की। यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने भी शिंदे के घर बप्पा की आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया।

एल्विश ने शेयर किया आरती का वीडियो

एल्विश ने आरती का वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की झलक भी देखने को मिल रही है। एल्विश इस आरती सेलिब्रेशन को पूरी तरह से एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। आरती में जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए।

शाह रुख खान से मिलीं शहनाज गिल

एकनाथ शिंदे के गणपति फेस्टिवल में शहनाज गिल ने भी शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें इसी उत्सव के दौरान शाह रुख खान से मुलाकात करते देखा जा सकता है। शहनाज,शाह रूख खान  के काम की अक्सर तारीफ करती देखी जा सकती हैं। गणपति सेलिब्रेशन के दौरान उनसे मुलाकात होने पर शहनाज खुशी से फूली नहीं समाईं।




0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement