परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 24 सितंबर को इन दोनों की उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में धूमधाम से शादी हुई थी। राघव-परिणीति की शादी में उनके परिवार के अलावा सिर्फ करीबी लोग ही मौजूद थे।

शादी के बाद अब उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते दिन परिणीति की वेडिंग की कुछ वीडियोज सामने आई थीं, जिसे देखकर ये साफ पता लग रहा था कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस नए सफर को शुरू करने के लिए कितनी एक्साइटेड हैं। अब हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP)के नेता राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस खास अंदाज में हुआ था दूल्हे राघव चड्ढा का स्वागत

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी से अब राजनेता राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राघव के एक फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ नजर आ रहे हैं।

जहां पर परिणीति चोपड़ा के परिवार ने वेडिंग वेन्यू पर दूल्हे राघव चड्ढा का खूब धूम-धड़ाके और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। राघव भी ढोल-नगाड़ों की बीट पर फुल एन्जॉय करते हुए नजर आए।

दिल्ली पहुंच चुके हैं राघव-परिणीति

आपको बता दें कि शादी के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब दिल्ली लौट आए हैं। दोनों को बीते दिन उदयपुर से निकलते हुए स्पॉट किया गया। इसके अलावा जब राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा दिल्ली पहुंचे तो एक्ट्रेस के भाइयों ने उन्हें सरप्राइज दिया।

आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की 13 मई 2023 को सगाई हुई थी। उनकी सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला में हुआ था। रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दो रिसेप्शन करने वाले हैं। उनका पहला रिसेप्शन चडीगढ़ में होगा और दूसरा दिल्ली में।



0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement