बिहार में शिक्षक भर्ती के बाद अब सेकेंड इंटर- लेवल कंबाइंड प्रतियाेगी भर्ती परीक्षा के लिए हाल में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस आज, 27 सितंबर, 2023 सेशुरू हो रहा है, जो कि 19 नवंबर 2023 तक चलेगा। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

BiharBSSC Inter Level Recruitment 2023: बिहार सेकेंड इंटर लेवल कंबाइंड प्रतियाेगी भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये हैं अहम तारीखें

अधिसूचना जारी होने की तिथि- 19 सितंबर 2023

आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने की तिथि- 27 सितंबर 2023

आवेदन की अंतिम तिथि- 11 नवंबर 2023

Bihar BSSC Inter Level 2023 Notification: कुल 11098 पदों पर होंगी नियुक्तियां 

जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में इस वैकेंसी के जरिए कुल 11098 पदों पर नियुक्तियां होनी है। इसके लिए योग्यता 12वीं पास मांगी गई हैं। वहीं, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

How to apply for BSSC Second Inter Level Recruitment 2023: बिहार सेकेंड इंटर- लेवल कंबाइंड प्रतियाेगी भर्ती परीक्षा के लिए ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को बिहार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध बीएसएससी Inter-Level CCE recruitment link लिंक पर क्लिक करें। अब अपना पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। इसके बाद, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र का भुगतान करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट करें।



0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement