Chandramukhi 2 Box Office Day 5 Collection: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट की फिल्म 'चंद्रमुखी-2' की बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे-3' और 'द वैक्सीन वॉर' के साथ टक्कर हुई। तमिल भाषा में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म में कंगना रनोट ने 'चंद्रमुखी' बनकर लोगों के में खौफ पैदा तो किया ही, लेकिन उनके अभिनय की तारीफ करते हुए फैंस नहीं थके।

पी वासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनोट ने पहली बार साउथ एक्टर और डायरेक्टर राघव लॉरेंस के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया। चार दिनों तक तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया, लेकिन अब पांचवें दिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट आई।

सोमवार को सभी भाषाओं में 'चंद्रमुखी-2' ने की इतनी कमाई

कंगना रनोट की फिल्म को 28 सितंबर को तमिल और तेलुगु भाषा के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज किया। हालांकि, हिंदी में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो गदर नहीं मचा पाई, जिसकी उम्मीद फैंस इस फिल्म से लगाकर बैठे थे। 'चंद्रमुखी 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा बिजनेस तमिल भाषा में कर रही है।

हालांकि, छुट्टी के बावजूद इस फिल्म के मंडे के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को सिंगल डे पर तमिल भाषा में 5.45 करोड़ की टोटल कमाई करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को केवल 3.56 करोड़ का सिंगल डे बिजनेस किया है।

चंद्रमुखी 2 कलेक्शन 5 डेज- 

चंद्रमुखी 2 वर्ल्डवाइड टोटल कलेक्शन34.7 करोड़ रुपए टोटल
चंद्रमुखी 2 इंडिया नेट टोटल कलेक्शन28.88 करोड़ रुपए टोटल
चंद्रमुखी 2 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन28.7 करोड़ रुपए टोटल
चंद्रमुखी 2 ओवरसीज कलेक्शन6 करोड़ रुपए टोटल
चंद्रमुखी 2 हिंदी भाषा कलेक्शन 57 लाख टोटल / सिंगल डे- 2 लाख रुपए
चंद्रमुखी 2 तमिल भाषा कलेक्शन22.04 करोड़ टोटल / सिंगल डे 3.56 करोड़ 
चंद्रमुखी 2 तेलुगु भाषा कलेक्शन 6.27 करोड़ टोटल/ सिंगल डे 87 लाख रुपए

तमिल भाषा में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 22.04 करोड़ तक पहुंचा। इसके अलावा मंडे को हिंदी में सिर्फ 2 लाख कमा पाई और फिल्म की टोटल कमाई 57 लाख तक पहुंची।

दुनियाभर में  'चंद्रमुखी 2' ने अब तक कमाए इतने करोड़

इसके अलावा 'चंद्रमुखी-2' ने सोमवार को तेलुगु भाषा में 87 लाख का बिजनेस किया। रीजनल भाषा में कंगना रनोट और राघव लॉरेंस की फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.27 करोड़ हुआ है।

इन आंकड़ों के मुताबिक, सभी भाषाओं को मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पांच दिनों में अब तक 28.88 करोड़ का बिजनेस कर पाई है। इसके अलावा दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 34.7 करोड़ तक पहुंचा है। ओवरसीज 'चंद्रमुखी-2' का कलेक्शन 6 करोड़ तक हुआ है।



0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement