नई दिल्ली, NOI : महामारी कोविड-19 से संबंधित देश भर के आंकड़ों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी किया। इसके अनुसार 24 घंटे में संक्रमण के 36,571 नए मामले मिले और 540 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.54 फीसद दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। अभी सक्रिय मामलों की संख्या 3,63,605 है। यह आंकड़ा पिछले 150 दिनों में सबसे कम है। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल कोविड टेस्टिंग का आंकड़ा 50,26,99,702 हो चुका है जिसमें से 18,86,271 सैंपल की टेस्टिंग केवल गुरुवार को एक दिन में की गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में संक्रमण के कुल मामले 32,322,258 हो गए हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 433,589 हो गया है।

इस साल जून में 3 करोड़ हो गए थे मामले

इसी साल 4 मई को देश ने संक्रमण के मामलों का 2 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और 23 जून आते ही यह 3 करोड़ पर पहुंच गया था। वर्तमान में हर दिन आने वाला संक्रमण दर 1.94 फीसद दर्ज किया गया है। यह दर पिछले 25 दिनों से 3 फीसद से कम है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 1.93 फीसद है जो पिछले 56 दिनों से 3 फीसद से कम बना हुआ है। अभी देश में मौजूद सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.12 फीसद है जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है।

वैश्विक संक्रमण का आंकड़ा हुआ 209,915,414

2019 के अंत में चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक पूरी दुनिया में मामलों की संख्या 209,915,414 हो चुकी है वहीं वैश्विक संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4,401,878 है। हालांकि महामारी से बचाव के लिए दुनिया भर में कोरोना वैक्सीनेशन जारी है और अब तक कुल 4,824,177,807 डोज लगाई जा चुकी है। जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार शुरू से ही अमेरिका में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा रखी है। यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 37,291,739 है और 625,153 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement