ED Raid in Bengal: बंगाल में फिर एक्शन में ईडी, ममता के दो मंत्रियों के ठिकानों पर मारा छापा
एजेंसी, कोलकाता। ED Raid in West Bengal पश्चिम बंगाल में आज फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ममता के दो मंत्रियों सुजीत बोस और तापस रॉय के ठिकानों पर आज ईडी ने छापामारी की है। ईडी की छापामारी अभी भी जारी है।
नगर निगम नौकरी घोटाला मामले में छापामारी
ईडी ने कथित नगर निगम नौकरी घोटाला मामले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के नेताओं के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही राशन घोटाले में छापामारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया था। हमले में कई अधिकारियों को चोट भी आई थी और गाड़ियों के शीशे भी फोड़े गए थे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी।
टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर की थी छापेमारी
ईडी ने इससे पहले टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ही ईडी की टीम पर शाहजहां के समर्थकों द्वारा हमला बोल दिया गया था। हमले में कई अधिकारियों को तो गंभीर चोट भी आई थी और कई अधिकारियों का सिर भी फोड़ दिया गया था।
ईडी ने अधिकारियों को जान से मारने का लगाया आरोप
हमले के बाद ईडी ने बंगाल में एफआईआर भी दर्ज कराई थी और अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमलावर उसके अधिकारियों को जान से मारने का इरादा रखे थे। अपने आरोप में ईडी ने कहा कि हमलावर लाठी, पत्थर और ईंट से भी लैस थे और उन्होंने अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप और नकदी आदि भी छील लिए।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!