यूपी टी20 लीग: मेरठ मैवेरिक्स ने रिंकू सिंह समेत 12 खिलाड़ियों को किया रिटेन
NOI संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में मेरठ मैवेरिक्स की ओर से आइपीएल के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह खेलते हुए दिखेंगे। मेरठ की फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन के कप्तान रिंकू सिंह के साथ स्वास्तिक चिकारा, अक्षय दुबे, रितुराज शर्मा, दिव्यांश जोशी, दिव्यांश राजपूत, रितिक वत्स, कार्तिक त्यागी, विजय कुमार, जीशान अंसारी, यश गर्ग व विशाल चौधरी को रिटेन किया है।
14 अगस्त से ग्रीन पार्क में शुरू होने वाली यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में यह सभी खेलेंगे। मेरठ की फ्रेंचाइजी रिटेन किए गए खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए अन्य खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर करेगी।
यूपी टी-20 लीग की रिटेंशन नीति के तहत हर फ्रेंचाइजी छह से 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। गोरखपुर लायंस, मेरठ मैवेरिक्स की फ्रेंचाइजी अपने शीर्ष खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी हैं। अब कानपुर सुपर स्टार, नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्राश व लखनऊ फाल्कंस की फ्रेंचाइजी रिटेन करने वाले खिलाड़ियों के नाम पर मंथन कर रही हैं।
लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी की ओर से रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी किए जाने के बाद 15 जुलाई को मिनी आक्शन में छह फ्रेंचाइजी 1.25 करोड़ रुपये की निर्धारित धनराशि से उभरते हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी।
लीग की गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने बताया कि मिनी आक्शन के लिए हर फ्रेंचाइजी की ओर से अपने-अपने मंडल में ट्रायल आयोजित कराए जा रहे हैं। काशी रुद्राश की टीम का ट्रायल 29 व 30 जून को वाराणसी के सिगरा स्टेडियम और लखनऊ फाल्कंस का ट्रायल एक से पांच जुलाई के बीच इकाना स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments