नई दिल्ली। : एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अगर आप PF निकालने की योजना बना रहे हैं तो अगले 3 दिन तक आपको दिक्कत आ सकती हैं। क्योंकि रिटायरमेंट सेविंग्स बॉडी, एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने ऑनलाइन क्लेम प्रोसेसिंग पोर्टल को तीन दिन के लिए बंद (EPFO online claims portal) करने की घोषणा की है। दरअसल, ईपीएफओ एक बड़े डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड प्रोग्राम को अपडेट करेगी। यही कारण है कि तीन दिन तक पोर्टल बंद रहेगा।

ऐसा एक बड़े सिस्टम माइग्रेशन के कारण किया जा रहा है। इस कदम से प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और सदस्यों के लिए दूसरी सेवाओं में कुछ समय के लिए देरी हो सकती है।

26 जून से 29 जून तक बंद रहेगा पोर्टल

EPFO मेंबर पोर्टल पर जारी एक नोटिस के अनुसार, 26 जून 2026 को रात 12:00 बजे से 28 जून 2026 को रात 11:59 बजे तक क्लेम जमा करने और उनकी प्रोसेसिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। ये सेवाएं 29 जून 2026 को रात 12:00 बजे से फिर से शुरू होंगी।

इस कदम से प्रोविडेंट फंड से पैसे निकालने, ट्रांसफर करने और सदस्यों से जुड़ी अन्य सेवाओं पर कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है।

0 Comments

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment

Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.

Get Newsletter

Advertisement