यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
NOI डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है।
बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की बात कही गई है। इसके साथ ही, कई स्थानों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है।
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, बारिश के दौरान लोगों को जलभराव वाले स्थानों पर न जाने की भी सलाह दी गई है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 7 अगस्त के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3-8 अगस्त तक व्यापक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी हिस्से में तेज हवाओं के आंधी-तूफान चलने का भी अलर्ट जारी किया है और कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 3 से 6 अगस्त के बीच कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 3 से 7 अगस्त के दौरान तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments