UP NEET UG की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए आज से पंजीकरण, मदद के लिए 5 हेल्पलाइन नंबर जारी
NOI ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के जरिए प्रदेश के सरकारी, निजी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस, बीडीएस कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग आज से शुरू होगी। छात्रों को पंजीयन के समय ही दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) नेहा शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण एवं दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को दो बजे दिन तक चलेगी। पंजीकरण एवं धरोहर (सिक्योरिटी) राशि 12 अगस्त की शाम पांच बजे तक जमा की जा सकेगी।
डीजीएमई ने स्पष्ट किया काउंसिलिंग राज्य के सरकारी, निजी मेडिकल, डेंटल कॉलेजों तथा चिकित्सा विश्वविद्यालयों में संचालित एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों की राज्य कोटा सीटों से संबंधित है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।
काउसिलिंग से जुड़ी सूचनाएं, दिशा-निर्देश और यूपीनीट एवं डीजीएमई की वेबसाइट पर भी जारी होगी। छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।
ये है हेल्पलाइन नंबर
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नम्बर- 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क किया जा सकता है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments