DSE Odisha Teacher Recruitment 2021: टीचर्स की 4619 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, dseodisha.in पर करें अप्लाई
NOI: DSE Odisha Teacher Recruitment 2021: डायरेक्टरेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, ओडिशा (DSE Odisha) ने अपनी वेबसाइट पर हिंदी, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन टीचर्स के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, dseodisha.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 सितंबर, 2021 है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 4619 रिक्त पदों को भरा जाना है। जिनमें 2055 पद हिंदी शिक्षक के, 1304 पद संस्कृत शिक्षक के और 1260 पद पीईटी शिक्षक के हैं। ये सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाने हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
जानें कौन कर सकता है आवेदन
बता दें कि शिक्षक के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। पदों के अनुसार, शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2021 के अनुसार की जाएगी। हालांकि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है।
ये है चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2021 के पहले सप्ताह में किए जाने की संभावना है। शॉर्टलिस्ट किये गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
ऐसे करें अप्लाई
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, dseodisha.in पर विजिट करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां दिए गए रजिस्टर लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद, अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Leave a Comment
Login with your mobile number to post a comment. New here? Create your account using OTP verification.
Login to Your Account
OTP verification is required for login and registration.
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.






0 Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!