UP T-20 League: वर्षा बाधित मैच में नोएडा सुपर किंग्स की शानदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत
NOI संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग में रविवार को वर्षा के कारण खेले गए पांच ओवर के मुकाबले में नोएडा सुपर किंग्स ने जीत हासिल कर प्ले आफ की उम्मीद बरकरार रखी। झमाझम वर्षा के कारण 10 बजे 15-15 ओवर कराने का निर्णय लिया गया। लेकिन दो गेंद पर पांच रन के बाद फिर से वर्षा शुरू हो गई और मुकाबला रोकना पड़ा। इसके बाद मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने साढ़े 11 बजे पांच-पांच ओवर का मैच कराने को हरी झड़ी दी।
मुकाबले में मैवेरिक्स ने पहले खेलते हुए पांच ओवर में सात विकेट पर 33 रन बनाए। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत नोएडा को 35 रन का लक्ष्य दिया गया। मुकाबले में नोएडा के स्पिनर शिवा सिंह ने दो ओवर में छह रन देकर पांच विकेट चटकाए। उनका साथ दो विकेट लेकर प्रशांतवीर ने दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज माधव बिना खाता खोले आउट हुए।
रवि ने दो छक्के व एक चौके की मदद से 17 रन बनाए। वे नदीम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। प्रशांत चार पर नदीम का शिकार हुए। नोएडा सुपर किंग्स ने 3.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल किया। इस जीत के साथ ही नोएडा ने प्ले आफ की उम्मीद को बरकरार रखा। अब नोएडा सुपर किंग्स 10 मैच में 10 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments