Teachers Day: राज्य पुरस्कार से सम्मानित ये गुरुजन, किसी ने नवाचार को किसी ने मुश्किल हालात से जूझकर संवारा बच्चों का भविष्य
NOI टीम, कानपुर। शिक्षक दिवस पर आज उन भविष्य निर्माता यानी शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितयों से जुझकर भी हार नहीं मानी। परिषदीय स्कूलों में कम होती बच्चों की संख्या बड़ी चुनौती थी। ऐसे में इन शिक्षकों ने नवाचार के जरिये पढ़ाई के प्रति ग्रामीण बच्चों को जागरूक किया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी अपने-अपने बच्चों को विद्यालय भेजने को प्रेरित किया। उनके इस कठिन तप की चहुंओर सराहना हुई और उन्हें राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। ऐसे शिक्षकों की उपलब्धियों पर प्रस्तुत रिपोर्ट...
: डा. कामायनी शर्मा ने 26 नवाचार तकनीक अपनाई, 294 बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाई
ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में शिक्षा की प्रति अलख जगाने का संकल्प लिए सरकारी स्कूल की शिक्षिका डा. कामायनी शर्मा ने शहर से दूर ककवन ब्लाक के औरोंताहरपुर गांव के पीएम श्री संविलियन विद्यालय का चयन किया। पिछले करीब आठ वर्षों से अपने अथक प्रयासों से बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए एक के बाद एक कई नवाचार किए। अब तक 26 से ज्यादा किए गए नवाचार के दम पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाई। परिणामत: अब स्कूल में 294 से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत हैं। सहायक अध्यापक डा. कामायनी शर्मा ने पुरस्कार के लिए चयन होने का श्रेय राज्य सरकार, विभागीय योजनाओं, स्टाफ सदस्यों व स्वजनों को दिया है। पांच सितंबर को लखनऊ में शिक्षक दिवस पर होने वाले राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments