8 September Ka Mausam: पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून सक्रिय हो गया है, जिससे 7 और 8 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।
NOI डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। 7 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज होने तथा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के मुताबिक बरेली में 38 सेमी बारिश दर्ज की गई, जो अत्यधिक/अत्यंत भारी वर्षा की श्रेणी में आती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराइच में 18 सेमी बारिश दर्ज की गई।
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम
वाराणसी, बलिया, आजमगढ़ और मीरजापुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 7 और 8 सितंबर को बारिश होने का अनुमान है। 7 सितंबर को बहुत भारी बारिश और 8 सितंबर को भी अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
पश्चिमी यूपी में ऐसा होगा मौसम का हाल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, अलीगढ़ समेत कुछ जिलों में 7 से 13 सितंबर के दौरान छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।
किसानों के लिए एजवाइजरी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के किसानों को सलाह दी है कि उड़द, मूंग, अरहर, भिंडी और तिल जैसी फसलों के खेतों में जलजमाव न होने दें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें।
इसके अलावा, भारी बारिश के कारण यातायात बाधित होने, निचले इलाकों में जलभराव और कच्चे मकानों या संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments