कानपुर के एलएलआर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षणों के साथ भर्ती हुए एक मरीज की वेंटिलेटर पर इलाज के दौरान मौत हो गई।

NOI संवाददाता, कानपुर। स्वाइन फ्लू इन्फ्लूएंजा ए (H1N1) के गंभीर लक्षणों के साथ एलएलआर अस्पताल में चार दिन पहले भर्ती हुए मरीज की मंगलवार सुबह सवा तीन बजे मौत हो गई।

सांस लेने में दिक्कत व सीने में तेज दर्द के गंभीर लक्षण के साथ मैटरनिटी ब्लाक में बने इन्फ्लूएंजा वार्ड के वेंटिलेटर पर उपचारित मरीज एच-1 एन-1 के लक्षणों के साथ पहुंचा था। जिसे संदिग्ध मानते हुए प्रोटोकाल के हिसाब से इलाज शुरू कर दिया गया था। लक्षण दिखने पर कालेज में हुई दूसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उसका इलाज आइसोलेशन में चल रहा था।

चार सितंबर को भर्ती हुआ था मरीज

चार सितंबर को एलएलआर अस्पताल की इमरजेंसी में एच-1 एन-1 की निजी पैथोलाजी की रिपोर्ट के साथ संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ था। जिसकी स्थिति गंभीर थी और उसके पास किसी निजी पैथोलॉजी की रिपोर्ट थी।

जिसमें स्वाइन फ्लू संक्रमण का जिक्र है। मरीज की स्थिति और रिपोर्ट को देखकर इमरजेंसी डॉक्टरों ने एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल को सूचित किया था। जिसे विशेष वार्ड के वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर उपचारित किया जा रहा था।

एलएलआर अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक प्रो. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि लक्षण युक्त मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन वेंटिलेटर पर गंभीर स्थिति के कारण रखा गया था।

सोमवार को उसकी स्थिति में सुधार को देखते हुए वेंटिलेटर हटाने की तैयारी थी, लेकिन मंगलवार की सुबह सवा तीन बजे उसकी मौत हो गई। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती उन्नाव की महिला की हालत में अब सुधार हो रहा है। पाजिटिव रिपोर्ट के साथ भर्ती हुई महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement