कानपुर के भागीरथी-जान्हवी, नगवा कोयला नगर में पीएम आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी के निवासियों ने सात दिन से पानी न आने पर केडीए में प्रदर्शन किया। निवासियों ने मोटर ठीक कराने, पानी के टैंकर भेजने और स्थायी समाधान के लिए दूसरे पंप हाउस को चालू करने की मांग की, जिस पर केडीए ने मोटर ठीक करने और टैंकर भेजने का आश्वासन दिया।

NOI संवाददाता, कानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भागीरथी-जाह्नवी, नगवा कोयला नगर में बनी कालोनी में पिछले सात दिनों से पानी न आने से बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये लोगों ने केडीए में धावा बोल दिया। प्राधिकरण के मुख्य गेट पर महिलाओं ने नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सात दिन से मोटर खराब पड़ी है शिकायत करने के बाद भी कोई ठीक करने नहीं आया।

प्रर्दशन कर रही सुनीता देवी, किरन, सुधा कश्यप, रचना मिश्रा, स्नेहा शर्मा, रजनी, पूनम, सुशीला, ज्योति ने बताया कि डेढ़ साल से यहां रह रहे है, लेकिन सुविधा के नाम पर फैली गंदगी बंद नालियां और टूटी सड़कें है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र में एक भी हैंडपंप नहीं है, पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है और रोज की दिनचर्या के लिए बाहर से भरकर लाना पड़ रहा है।

वर्तमान समय में 300 परिवार यहां रह रहे है। लोगों ने सकरापुर के पास स्थित दूसरे पंप हाउस को भी चालू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने में मदद मिलेगी। जब तक मोटर नहीं ठीक हो रही है, तब तक पानी के टैंकर भेजे जाये।

केडीए के अधिशासी अभियंता प्रेम चन्द्र आर्या ने बताया कि मोटर ठीक की जा रही है, क्षेत्र में दो टैंकर भी भेजे जा रहे है।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement