केंद्रीय कैबिनेट ने हावड़ा-दिल्ली रूट पर सूबेदारगंज से अलीगढ़ तक तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी है, जिसमें कानपुर सेंट्रल और इटावा भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सूबेदारगंज से मुगलसराय तक तीसरी लाइन और प्रयागराज तक चौथी लाइन पर भी तेजी से काम जारी है।

NOI संवाददाता, कानपुर। केंद्रीय कैबिनेट ने जिन तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें हावड़ा-दिल्ली रूट पर सूबेदारगंज से कानपुर सेंट्रल, इटावा होते हुए अलीगढ़ के दाऊद खां स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन भी शामिल है।

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि सूबेदारगंज से मुगलसराय तक तीसरी रेल लाइन को भी स्वीकृति दे दी गई है। इस बीच सूबेदारगंज से प्रयागराज तक चौथी लाइन पर भी तेजी से काम हो रहा है।

दैनिक जागरण ने 29 अगस्त के अंक में दिल्ली-हावड़ा रूट पर चौथी लाइन के लिए डीपीआर जल्द शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement