कानपुर में बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुरू हो गया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अदालतों में सन्नाटा पसरा है और रजिस्ट्रियां भी बंद हैं, जिससे वादकारी और आम लोग परेशान हैं।

NOI संवाददाता, कानपुर। बार और लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन दूसरे दिन शुक्रवार को शुरू हो गया है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अदालतों में सन्नाटा है। ज्यादातर वादकारी अपने मुकदमों में तारीख लेकर लौट रहे हैं।

कुछ अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया है। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग वापस लौट रहे हैं। स्टांप वेंडर और फोटोकापी तक की दुकानें बंद हैं।

शुक्रवार सुबह सम्मेलन का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी लल्लन, महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह अब अपना हक लेकर रहेंगे। इसके लिए जरूरत पर आंदोलन और कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

आंदोलन की शुरुआत कानपुर से ही होगी। गैर जिलों से आए अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि वह हर आंदोलन में साथ देंगे। कानपुर से शुरू हुआ आंदोलन प्रदेश भर में होगा। शुक्रवार को सम्मेलन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, वकीलों के मुकदमे गैर जनपद ट्रांसफर करने के फैसले और हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने समेत अन्य मुद्दों पर आम सहमति से प्रस्ताव पास होंगे।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement