कानपुर में 5 फीट गहरे सीवर के खुले गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी ब्वॉय, CCTV में कैद हादसा
कानपुर के जाजमऊ में देर रात नगर निगम की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक डिलीवरी ब्वॉय बाइक समेत पांच फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।
NOI संवाददाता, कानपुर। जाजमऊ के हिन्दुस्तान कंपाउंड के पास मंगलवार देर रात नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय सड़क पर बने करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में बाइक समेत जा गिरा।
हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय निवासी इमरान, मो. इम्तियाज, शहजादे उर्फ सज्जू और जफरूल ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे डिलीवरी ब्वॉय बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर बने गड्ढे में गिर गया।
सीवर लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा खुला छोड़ा
लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन की मरम्मत के बाद जिम्मेदारों ने गड्ढा पाटने के बजाय उसे खुला छोड़ दिया था। इससे यहां लगातार हादसे का खतरा बना हुआ था।
हादसे से जुड़ा 1.26 मिनट का सीसी फुटेज इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसको लेकर लोगों ने इंटरनेट पर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी किए हैं।
क्षेत्रीय पार्षद फखर इकबाल ने हादसे के बाद गड्ढे में मिट्टी भरवाकर उसे पाट दिया और बैरिकेड करा दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में चैंबर का पूरा कार्य कराया जाएगा।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments