सपा मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, कांग्रेस के साथ ही रहेगा विधानसभा चुनाव में गठबंधन
Samajwadi Party Alliance: समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी की ओर से तस्वीर साफ कर दी।
NOI डेस्क, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की।
सपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो गठबंधन पहले था, वही आगे भी रहेगा, यानी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर अपनी पार्टी की ओर से तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने कहा कि यूपी चुनावों से पहले गठबंधन की तैयारी चल रही है। इसकी घोषणा के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि आप थोड़ा इंतजार करें। किसके साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि जिनके साथ गठबंधन था, वैसा ही रहेगा, जैसा पहले था।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी घोषणापत्र, किसानों के कल्याण, राज्यसभा चुनाव, बाढ़ प्रबंधन और गठबंधन की रणनीति पर अपनी राय जाहिर की। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और व्यवस्थाओं की खुलकर आलोचना की। अखिलेश यादव ने किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई और गन्ना भुगतान में तेजी लाने का बड़ा ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के संपर्क में होने, बृजभूषण शरण सिंह के बयान और रायबरेली दौरे पर रिएक्शन दिया।
जल्द घोषित करेंगे तीसरा प्रत्याशी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि सपा ने उद्योग जगत से जुड़ने और नई पीढ़ी को मौका देने के लिए धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है। हमें नई पीढ़ी व नई सोच के व्यक्ति को भेजने का मौका मिला है। कई दलों का बड़े कारपोरेट जगत से नाता है। सपा उद्योगों को बढ़ावा देगी।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments