दलगत राजनीति से ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी, पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता को जमकर सराहा
Dhanraj Nathwani on PM Modi: धनराज नथवानी ने लिखा 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से श्री नरेन्द्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है।
NOI डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के जन सेवा के काल को जमकर सराहा है।
समाजवादी पार्टी से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य की घोषणा का इंतजार कर रहे उद्योगपति धनराज नथवानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प की बधाई दी। एक्स पर उनका एक-एक शब्द पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति समर्पित है।
उन्होंने लिखा, नेतृत्व के 25 वर्ष। समर्पण के 25 वर्ष। 'सेवा के संकल्प' के 25 वर्ष। 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद से श्री नरेन्द्र मोदी ने एक शानदार सफर तय किया है। गुजरात की सेवा करने से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व करने तक।
बदलते समय और नई-नई चुनौतियों के बावजूद, उनका अटूट विश्वास, दृढ़ता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण हमेशा एक जैसा रहा है। आज, जब हम जन-सेवा के 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो हम एक ऐसी यात्रा का जश्न मना रहे हैं जो एक स्थायी भावना से प्रेरित है — सेवा का संकल्प, राष्ट्रीय कर्तव्य और आगे बढ़ते भारत के प्रति अटूट प्रतिबद्धता। राष्ट्र की सेवा में श्री नरेन्द्र मोदी जी को निरंतर शक्ति और सफलता की शुभकामनाएं।
अखिलेश यादव ने नहीं दी है पीएम नरेन्द्र मोदी को बधाई
देश दुनिया के तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने की बधाई दी है, लेकिन धनराज नाथवानी जिस समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार हैं, उनके मुखिया अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई नहीं दी है।
भाजपा ने कहा- नथवानी दिल से भाजपा के प्रशंसक
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा के उम्मीदवार धनराज नथवानी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने पर भाजपा ने कहा कि नथवानी ने यह दिल से कहा है दिमाग से नहीं। नथवानी राजनीति में नये हैं, इसीलिए उन्होंने दिल से सोचा दिमाग से नहीं। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिल से तो अखिलेश यादव भी प्रशंसा करते हैं पर दिमाग में राजनीतिक मजबूरियां हैं।
धनराज नथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धनराज नथवानी रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड के निदेशक हैं। खेल व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा चेहरे धनराज गुजरात स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे और अमित शाह के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उन्होंने लंदन के रीजेंट बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट में एमबीए किया है।
अंबानी परिवार का करीबी है नथवानी परिवार
नथवानी परिवार को अंबानी परिवार का करीबी माना जाता है। धनराज नथवानी गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। जय शाह से दोस्ताना संबंध हैं, उनके करीबी हैं।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments