Priyanka Singh Rawat: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात के बाद प्रियंका सिंह रावत अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगेंगी और उनका लक्ष्य भाजपा को बंपर जीत दिलाने का है।

NOI डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस में से आठ सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। भाजपा से निर्वाचित बाराबंकी निवासी प्रियंका सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई भले ही परिणाम के साथ थम गई, लेकिन उसने बड़ा कई चुनावी संदेश छोड़े हैं। जिसका असर 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव तक बना रहेगा। भाजपा से राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित प्रियंका सिंह रावत की तैयारियों से तो यही लग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात के बाद प्रियंका सिंह रावत अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगेंगी और उनका लक्ष्य भाजपा को बंपर जीत दिलाने का है।

प्रियंका सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यसभा के चुनाव अधिकारी अजीत कुमार वर्मा से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। भाजपा ने इस बार हाईप्रोफाइल नामों के बजाय साधारण एवं अपेक्षाकृत कम पहचान रखने वाले चेहरों गोपीकृष्ण पांडेय, राधा कांत ओझा, राम प्रताप सिंह, प्रकाश पाल, प्रियंका सिंह रावत, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर एवं धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया था।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य प्रियंका सिंह रावत ने प्रमाण पत्र लेने के बाद मीडिया से कहा कि सिर्फ भाजपा ही साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। उसका मान-सम्मान बढ़ा सकती है। प्रियंका सिंह रावत ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा को दिया और कहा कि सिर्फ हमारी पार्टी ही साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि मुझ जैसी साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं बाराबंकी से 2014 में लोकसभा के बाद अब राज्यसभा के सदस्य रूप में अब उच्च सदन यानी राज्यसभा में पहुंची हूं। यह सिर्फ भाजपा में देखने को मिलता है। भाजपा तो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता कहीं तक भी पहुंच सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं कोई शक नहीं है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

LIVE अपडेट

Get Newsletter

Advertisement