PDA के नाम पर मुसलमानों का इस्तेमाल, कानपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष ने सपा को घेरा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने कानपुर दौरे पर सपा के 'पीडीए' को छलावा बताया। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को गुमराह किया गया है और वे अब लोगों को सच्चाई बताएंगे।
NOI संवाददाता , कानपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी का शनिवार को नगर आगमन पर जाजमऊ में स्वागत हुआ । इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा का पीडीए एक छलावा है, जिसका पर्दाफाश किया । मुसलमानों को गुमराह किया गया। अब वह लोगों को एक एक सच्चाई बताएंगे।
अनस साजिद उस्मानी का जाजमऊ में सुबह 11 बजे स्वागत कार्यक्रम था । लेकिन वह यहां पर दोबारा करीब दो बजे जाजमऊ चेकपोस्ट स्वागत स्थल पहुंच। जहां उनका स्वागत श्री कृष्ण दीक्षित, हरविंदर सिंह आदि ने किया।
इसके बाद उनका सर्किट हाउस रोड स्थित एसटी लान के सामने स्वागत हुआ। जहां पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं भी मौजूद थीं। पर , वह महिलाओं से नहीं मिले। यहां स्वागत लिए आरिश खान , रेहान, राशिद आदि रहे। इसके बाद उनका काफिला आगे निकल गया।
Leave A Comment
LIVE अपडेट
राज्य
Stay Connected
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.





0 Comments
No Comments