कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से सोमवार तड़के 18 किलो चांदी चोरी हो गई, जिसकी कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

NOIसंवाददाता, कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के पोखरपुर में सोमवार तड़के एक चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 18 किलो चांदी लेकर (पाउडर फार्म) लेकर एक चोर चंपत हो गया। इसकी बाजार में कीमत 45 बताई जा रही है। जानकारी पर पहुंची एडीसीपी पूर्वी एसीपी कैंट ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की इसके बाद फ़ारेंसिक टीम भी पहुंची।

मूल रूप से महाराष्ट्र निवासी नितिन टोपे की नयागंज में दुकान है, वह नौबस्ता संजय गांधी नगर में रहते हैं। इसके अलावा उनका पोखरपुर स्थित पवन दाल मिल कंपाउंड में चांदी प्रोसेसिंग का कारखाना है, जिसमें वह बाजार से चांदी लाकर प्रोसेसिंग करने का काम करते हैं।

वह शुक्रवार को चांदी लेकर आए थे। इसका प्रोसेसिंग कर कारखाने में रखी थी। इसके बाद सोमवार तड़के छत से रस्सी के सहारे उतरे एक चोर ने तैयार चांदी लेकर चंपत हो गया। घटना की जानकारी पर कारखाना मालिक पहुंचे। इसकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की तहरीर दी जा रही है।

सीसीटीवी वीडियो के अनुसार, चोर रात में 3 बजकर 19 मिनट पर प्रोसेसिंग कारखाने में घुसा और 3:28 पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। मात्र 9 मिनट में चोर मौके से फरार हो गया।

0 Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Get Newsletter

Advertisement